हिन्दुओ से सवाल
अपने सवाल व् जवाब SocialServiceFromHome@gmail.com पर ईमेल करें या कमेन्ट बॉक्स में लिखें
Saturday, August 6, 2022
Saturday, July 16, 2022
Sunday, June 26, 2022
अगर हनुमान एक बन्दर नहीं थे तो उनकी पूंछ कैसे थी ?
उत्तर : नहीं वो बन्दर नहीं थे , वो वानर थे | वन में रहने वाले नर को वानर कहते हैं | ये एक प्रजाति है | वो चारों वेदों से पंडित थे | और संस्कृत का उच्चारण बहुत शुद्ध था | जब राम और लक्ष्मण पहली बार उनसे मिले थे तब उनकी संस्कृत के उच्चारण और वेदों के उच्च ज्ञान का वर्णन आता हैं |
कोई बन्दर ना तो संस्कृत बोल सकता है और ना ही उसके मुख की बनावट इस तरह की होती है की वो संस्कृत बोल सके |
उनकी विद्वत्ता और ज्ञान के कारण समाज में उनकी बहुत पूंछ थी | जिसे अज्ञानी लोगों ने सचमुच की पूंछ कहना शुरू कर दिया |
क्या बहुत से पाप करके गंगा में नहा लेने से पाप मुक्त हो जायेंगे ?
उत्तर : कर्म फल के सिद्धांत के अनुसार आपको किये गए अच्छे और बुरे कर्मों का फल भोगना ही होगा ? इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म से वो carry forward हो कर आपको भोगना ही होगा |
इसी कारण कोई व्यक्ति जन्म ही राजा के घर में ले लेता है और कोई जन्म से ही अपंग पैदा होता है |
कुम्भ में मेले में ज्ञान की गंगा बहा करती थी | इसमें पुरे विश्व के साधू संत विद्वान आकर हर 12 वर्ष में सामाजिक परिस्थितियों का चिंतन और समीक्षा करते थे , और समाज को सही दिशा में कैसे ले जायगा जाए इस पर चर्चा करते थे |
Monday, March 21, 2022
धर्म ग्रन्थ और इतिहास ग्रंथ में क्या अंतर है ?
धर्म ग्रन्थ : ये धर्म के बारे में जानकारी देते हैं जैसे "क्या करना चाहिये" और "क्या नहीं करना चाहिये"
धर्म ग्रन्थ का उदाहरण : सत्यार्थ प्रकाश , मनु स्मृति , वेद , उपनिषद
इतिहास ग्रन्थ : इस ग्रंथो में इतिहास की जानकारी होती है | जो पहले घट चूका उस घटना या इतिहास के बारे में बताया गया होता है|
इतिहास ग्रन्थ का उदाहरण: रामायण , महाभारत
Sunday, March 15, 2020
16000 स्त्रियों से शादी करने वाला व्यक्ति पूजनीय कैसे हो सकता है ?
Thursday, March 12, 2020
हिन्दू धर्म ग्रंथों में मिलावट को कैसे पहचाने ?
1. जो ग्रन्थ वेद विरुद्ध है और अविज्ञानिक ( Non Scientific ) है वो मिलावटी है
2. ग्रन्थ में जो विषय चल रहा हो उसमे अचानक दुसरे अप्रासंगिक विषय का आ जाना ये दर्शाता है की ये अप्रासंगिक विषय बीच में घुसाए गए हैं | जैसे अगर शाकाहार के लाभ बताये जा रहे हैं और बीच में मांसाहार के फायदे की बात अगर चल पड़े और फिर वापस शाकाहार के लाभ आ जाएँ तो मतलब वो मिलावट है
4. जो घटना या कार्य कारण सहित ना बतायी गयी हो उसे मिलावट समझें |
5. माया / जादू /अव्यवहारिक / अप्राकृतिक बातों को मिलावट समझे | जैसे - जो पात्र अगर 9 लाख साल पुरानी रामायण में है और 5100 साल पुरानी महाभारत में भी आ जाएँ तो ये अव्यवहारिक बात है | सूर्य को मुहं में ले लेना, पसीने से संतान का पैदा होना ये अव्यवहारिक और अप्राकृतिक ही हैं |
Friday, March 6, 2020
राम ने गर्भवती सीता को घर से क्यों निकाला ?
क्या ब्रह्मा ने अपनी पुत्री सरस्वती से विवाह किया था ?
हिन्दुओ के इतने सारे भगवन क्यों है ? कुछ तो बन्दर, हाथी और सुवर जैसे भी है ?
- हिन्दू गाय की पूजा क्यों करते हैं ?
- हिन्दू मूर्तिपूजक क्यों है
ढोल गंवार शुद्र और नारी , ये सब ताडन के अधिकारी - में शूद्रों का अपमान क्यों किया है?
Tuesday, March 3, 2020
क्या श्री राम और श्रीकृष्ण भगवान थे ?
उदाहरण : इसी प्रकार आज महाराष्ट्र के मंदिरों में शिवाजी महाराज और बाल गंगाधर तिलक जी की प्रतिमा और चित्रों की पूजा भी उनके महान सामाजिक कार्यों के लिए होती है और निश्चित रूप से भगवान नहीं थे |
बाल गंगाधर तिलक जी और साईं बाबा की तो कैमरे से खिची हुई फोटो भी उपलब्ध है |